सरायपाली

सरायपाली : गांव की गलियां कीचड़ से सराबोर

सरायपाली (काकाखबरीलाल). हमारा देश आजादी की 76 वी वर्षगांठ मनाने की ओर अग्रसर है, लेकिन आज भी ऐसे कई गांव हैं जो आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। ऐसा ही एक गांव विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचक्का है, जहां की गलियां आज भी कीचड़ से सराबोर हैं, जिसमें लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। पंचायत के जितने भी कार्यकाल हुए सड़क की हालत जस की तस है न ही कांक्रीटीकरण हुआ और न गली में नाली निर्माण हुआ, जिसके चलते आज भी ग्रामीणों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के प्रति अत्यधिक आक्रोश पनप रहा है और आगामी स्वतंत्रता दिवस के दिन वे अनोखे ढंग से अपना आक्रोश प्रकट करने की तैयारी कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत आंवलाचक्का के पंच बीशिकेशन पटेल व ग्रामीण कसरत, देवलाल, नेतराम, हेतराम, जगमोहन, जदूलाल, संपत, परसराम, परशुराम, मोहनलाल यादव आदि ने बताया कि गांव की गलियों में कहीं भी नाली नहीं है, जिसके कारण बरसात के समय गली का पानी गली में ही रह जाता है वहीं कई घरों व कुछ बाहर से भी गंदा पानी गलियों में आ जाता है, जिसके कारण गांव की गलियां गंदे पानी व कीचड़ मय हो जाती हैं। वर्तमान में भी गांव की गलियों में कीचड़ का साम्राज्य है, जिसे देखने पर ऐसा प्रतीत होता है, मानो किसी खेत में थरहा लगाने के लिए जुताई की गई हो। गालियों के कीचड़ के कारण इसमें सेगुजरने वालों को बहुत अधिक परेशानियों
का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशान होते हैं। उन्हें पैदल या साइकिल से स्कूल जाना होता है, जो कि इस मार्ग पर चलना काफी मुश्किल है।
कई बार स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर अपने कपड़े भी खराब कर लेते हैं। इसके अलावा गालियों के दोनों किनारों पर बसे ग्रामीणों को भी कीचड़ के कारण घर से निकलना भारी पड़ रहा है। उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे ग्राम के सरपंच से भी कई बार निवेदन कर चुके हैं, लेकिन उनकी और भी इसके सुधार हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 अगस्त के पूर्व ग्राम के गलियों की सफाई नहीं होती है तो वे  गलियों में बैलगाड़ी से जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे और शासन प्रशासन का ध्यान इस और आकृष्ट करवाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!