सरायपाली:शिक्षिका अनुपमा नायक के जन्मदिन पर स्कूल में न्योता भोज, बच्चों संग मनाया गया उत्सव

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला केन्दूढार में शिक्षिका अनुपमा रविंद्र कुमार नायक के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक प्रदीप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रधान पाठक सौभाग्य भोई, चंदन सिंह रात्रे तथा व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने शिक्षिका अनुपमा नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका अनुपमा नायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के स्नेह और सहयोग को अपने लिए अमूल्य बताया।
कार्यक्रम में सुलोचना मांझी, वृंदावती डडसेना, नीलाबाई डडसेना, कमलाबाई डडसेना एवं कामीन बाई बरिहा सहित विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। भोज में दाल, चावल, खीर, पूड़ी, जलेबी, आलू-मटर एवं टमाटर की सब्जी, पापड़, सलाद और चिप्स परोसे गए। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और शिक्षिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

































