महासुमंद

तुमगांव : घर लौटा किसान, एक घंटे बाद गायब मिली बाइक

तुमगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम जलकी में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने घटना की रिपोर्ट तुमगांव थाने में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जलकी निवासी एक किसान 8 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम बांसकुड़ा से अपने साथी राजू कुमार के साथ अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG05AE7097) से घर लौटा था। उसने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद, शाम लगभग 4 बजे जब वह बाहर निकला तो बाइक वहां नहीं थी।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने तुमगांव थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!