बसना
बसना: टंगिया से वार

बागबाहरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सेतबाई बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जेवरा में रहती है गृहणी का काम करती है दिनांक 31.08.2024 के करीबन 13.00 बजे पति अमर बरिहा खेत से आया व खाना बनाने के लिये बोला उस समय स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण खाना बनाने में असमर्थता जताई तो इसी बात को लेकर अमर बरिहा ने अश्लील गाली गलौच कर घर के आंगन में रखे लोहे के धारदार टंगिया से मारा बीच बचाव करने से दाहिने हाथ में चोट आई है उसके बाद अमर बरिहा ने टंगिया के पीछे भाग से पीठ पर मार दिया जिससे पीठ में चोट आई है मारपीट करने के बाद अमर बरिहा ने घर से निकाल दिया था पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























