सरायपाली

नपा सभापति रैना ने पत्र लिखकर शराब दुकानों के स्टॉक व स्टाफ वेरिफिकेशन करने की मांग

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। नपा सभापति हरदीप सिंह रैना ने डीजीपी डीएम अवस्थी एवं आबकारी आयुक्त निरंजन दास से महासमुंद जिले के शराब दुकानो के स्टाक और स्टाफ वेरिफिकेशन किए जाने की मांग पत्र लिखकर की है। दरअसल शासकीय शराब दुकानो में सोशल डिसटेसिंग के साथ शराब बिक्री के लिए लाॅक डाउन में शासन ने शराब दुकान खोलने का कठोर निर्णय लिया है। पर इन शराब दुकानो में सेल्समेन और सुपरवाइजर के स्वास्थ्य की जानकारी सहित लाॅक डाउन में कहीं ये दूसरे राज्य से तो आकर शराब दुकानो में नही बैठ गए है इसकी जांच करने वाला कोई नही। वहीं लाॅक डाउन के दौरान शराब दुकानो के बंद करने के समय और 4 मई को खोले जाने के बाद स्टाक का वेरिफिकेशन नही किए जाने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में स्टाक और स्टाफ वेरिफिकेशन को लेकर नपा सभापति हरदीप सिंह रैना ने पत्र लिखकर मांग की है। गौरतलब है कि महासमुंद एकता चैक में शराब में मिलावटखोरी की शिकायत के बाद पुलिस की छापामार कार्रवाई में मिलावट की पुष्टि से जहां हड़कम्प मच गया था। 10 लोग की गिरफ्तारी हुई थी बावजूद इसके प्लेसमेंट कंपनी पर कोई कार्रवाई नही हुई। नतीजन प्लेसमेंट कंपनी अलर्ट कमान्डोस के जिला और स्थानीय सुपरवाइजर की लापरवाही से दो लोग उमेश साहू व मनीष कुमार द्विवेदी 7, 8, 9 फरवरी की शराब विक्रय की राशि 17 लाख 97 हजार एक सौ 10 रू लेकर फरार हो गए थे। ऐसा ही प्रकरण इन्हीं तारिखों में बसना से भी हुआ था। जहां रकम सरायपाली के मुकाबले अधिक थी। बसना थाने में भी नामजद आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज हुआ था। पर आज 4 महिने में भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके अतिरिक्त भी और प्रकरण सामने आए है जिनमें प्लेसमेंट कंपनी से जुडे सेल्समेन अथवा अन्य लोगो द्वारा नियमो के विपरित कार्य किए गए है। बावजूद प्लेसमेंट कंपनी के स्टाफ वेरिफिकेशन नही किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना ने सवाल उठाए है। रैना ने शराब दुकानो में खराब सीसीटीवी कैमरे को लेकर आबकारी अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उन्होनें बताया कि सीसीटीवी कैमरे बंद रहने के चलते शराब दुकानो में व्याप्त अंधेरगर्दी उजागर नही हो पा रही है। इसके साथ ही सेल्समेन द्वारा तय मात्रा से अधिक शराब भी कोचियों को दिए जाने की बाते आम है। जिन्हें लेकर भी शासन की छवि धुमिल हो रही है। बहरहाल लापरवाह आबकारी अधिकारियों व प्लेसमेंट कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की भी मांग डीजीपी डीएम अवस्थी एवं आयुक्त निरंजन दास से नपा सभापति हरदीप सिंह रैना ने की है।

भंवरपुर रोड़ स्थित शराब दुकान के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग वार्ड क्रमांक 1 पार्षद दुर्गा खीरचंद बारी ने पत्र लिखकर शासन से की है। पार्षद बारी ने बताया कि शराब दुकान के 4 मई से खोले जाने के बाद से लाॅक डाउन के बावजूद भीड़ शराब दुकान में उमड़ रही है। जिससे कोरोना वारियर्स की मेहनत में बाधा पंहुच रही है। इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होने के चलते शराब दुकानो की भीड़ खतरे को बढ़ा रही है। जिसे लेकर भी शासन द्वारा पहल किए जाने की मांग पार्षद द्वारा की गई है।

अधिवक्ता एवं समाजसेवी विदित धनानिया ने लाॅक डाउन के बीच शराब दुकाने खोले जाने के शासन के निर्णय की आलोचना की है। उन्होनें बताया कि कोरोना से लड़ाई लम्बी हो रही है और सरकारे शराब दुकान खोलने का निर्णय कर लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होनें सरकार को सेहत से ज्यादा बजट की चिंता सताने का आरोप लगाया। अधिवक्ता धनानिया ने बताया कि शराब विक्रय से लोगो के घरो से बाहर निकलने की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं इससे घरेलु हिंसा बढ़ने की संभावना भी प्रबल हो गई है। जिसे लेकर शासन को अपने इस निर्णय पर पुर्नविचार किए जाने की मांग उन्होनें की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!