बसना: निर्माणधीन मकान में लगी आग


बसना (काकाखबरीलाल).विकासखंड के ग्राम बोहारपार में शनिवार देर रात्रि लगभग 12 बजे
अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के निर्माणधीन भवन में आग लगा दिया। यह निर्माणधीन
मकान गांव के संजय साव नामक व्यक्ति का है
बताया गया है। इस घटना में नवनिर्माधीन मकान
में रखा हुआ सेंटिंग लकड़ी बांस को आग लगा
दिया गया। जिसे जलते हुए देख कुछ ग्रामीणों ने
संजय साव को फोन के माध्यम से सूचना दी।
सूचना पर जब संजय साव मौके पर पहुंचा तो
देखा कि करीब 40/50 बांस में आग लग चुका
था, जिसे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा
लिया गया। संजय ने बताया कि उक्त स्थान पर बांस के नीचे जुट का बोरी मिला। जिसे
पेट्रोल डाल कर जलाया गया था। साथ ही अधजला बोतल जिसमें पैट्रोल की गंध आ
रही थी, घटना स्थल पर माचिस की तिल्ली, जुट की बोरी, बोतल और घर के दीवार के
पीछे 1 मौहा (शराब) का पाउच भी पड़ा हुआ मिला। इस आगजनी से संजय का करीब
5000 से 7000 रुपया का बांस जलकर खाक हो गया।






























