महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर बेल्ट व पत्थर से मारपीट

तुमगांव. महेन्द्र कुमार साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम स्कूल पारा बस स्टैण्ड भोरिंग का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढा है , एयरटेल कंपनी महासमुन्द में काम करता है , कि दिनांक 10 सितंबर को रात्रि में खाना खाकर वह बस सटैण्ड टहलने के लिये गया था कि रात्रि करीबन 09.20 बजे गांव के डिगेश साहू, लिकेश साहू एवं प्रभात मानिकपुरी आये और पुरानी बातों तथा पुरानी रंजिश को लेकर तीनो एक राय होकर गाली गलौच करने लगे, उनके द्वारा मना करने पर हांथ मुक्का से मारपीट किये। मारपीट को देखकर उनके बहन मीनाक्षी साहू बीच बचाव करने आई तो उसे भी गाली गलौच कर बेल्ट, हांथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये। मारपीट से उनके गाल एवं पीठ में तथा बहन मीनाक्षी के पीठ में, आंख के पास चोंटे आई है। घटना को राजा कुर्रे, मनीष साहू देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























