पिथौरा
पिथौरा : जंघोरा नाला के समीप अनियंत्रित कार 20 फीट नीचे खेत में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

नगर के बागबाहरा मुख्य मार्ग में जंघोरा नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लम्बी उछाल मारते हुए करीब 20 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी. कार में सवार सभी 5 ग्राम जंघोरा निवासी बताए जा रहे हैं. सभी को साधारण चोट आई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर रथ मेला घूमने जंघोरा से पिथौरा आ रही एक कार जंघोरा नाला के समीप ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में सभी घायल हो गए, पर किसी को भी गम्भीर चोट नहीं आई है. सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. घायलों में अंजली (25), हेमलता (18), वर्षा (19), ओमप्रकाश (22), तेज बाई (25) सभी जंघोरा गांव के निवासी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन CG 13 AB 9055 विद्युत मंडल के किसी कर्मी की बताई जा रही है.
AD#1
























