सरायपाली

सरायपाली: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए टी.आर. धृतलहरे हुए सम्मानित

सरायपाली।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी के पद पर पदस्थ टी.आर. धृतलहरे को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वर्ष 2024-25 के दौरान विकासखंड सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की गईं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रथम तिमाही में 99 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र की समस्त पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी (एंटीनैटल केयर) परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत 91.93 प्रतिशत सिकल सेल जांच पूर्ण की जा चुकी है, जो समयबद्ध एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत मीडिया कवरेज सुनिश्चित कर जनजागरूकता के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर धृतलहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक को देते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!