पिथौरा

पिथौरा: हमारे खेत में मिट्टी क्यो गिरा रहे हो कहकर पिटाई

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे चप्पल से मारपीट का मामला सामने आया है।लक्ष्मी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम गिरना में रहती है कक्षा 12 वी तक पढी है खेती किसानी का काम करती है दिनांक 07.06.2025 को सुबह 07 बजे  अपने खेत में जेसीबी ट्रेक्टर से काम करा रही थी शाम करीबन 5-6 बजे के बीच ग्राम डुमरपाली के पुष्पाबाई पटेल, देवमोती पटेल एवं उसके परिवार के अन्य एक महिला आकर  हमारे खेत में मिट्टी क्यो गिरा रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे उसके बाद  उनके परिवार के जयलाल पटेल, बिहारीलाल पटेल, जितेन्द्र पटेल एवं चैतराम नायक आये और स्वयं को एवं  बेटे दिलेश विशाल को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर  बेटे को हाथ मुक्का, चप्पल एवं डंडा से मारपीट करने लगे  मारपीट करने से मना करने पर  स्वयं को भी मारपीट करने का प्रयास किये मारपीट करने से लडका बेहोश होकर वही खेत में गिर गया  स्वयं को भी मारने के लिये दौडाये तो डरकर भाग गई उसके बाद जयलाल पटेल, बिहारीलाल पटेल, जितेन्द्र पटेल एवं चैतराम नायक सभी मिलकर बेटा  दिलेश को उठाकर अपने घर ले गये उसके बाद थाना लेकर आ गये। पुलिस ने115(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!