प्रसव कराने में अंचल में मशहूर है उपस्वास्थ्य केन्द्र पझरापाली

सरायपाली (काकाखबरीलाल ).लांकडाऊन के कारण गभृवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिना अनुमति के दूसरे जिले व राज्य में जाना काफी चुनौती भरा था। ऐसे समय में उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य संयोजक द्वारा बिना किसी चीर फाड़ के 14 गभ्रवती महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया। उड़ीसा बाडर पर स्थित ग्राम पझरापाली के उप स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ महिला स्वास्थ्य संयोजक श्रीमति किरण सिंह के द्वारा अब तक 172 महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया जा चुका है। हर साल प्रसव कराने के मामले में , पझरापाली में पदस्थ महिला स्वास्थ्य संयोजक पुरे ब्लॉक में पहला स्थान पर है। पुरे क्षेत्र में प्रसव के लिए जाने जाने वाली महिला स्वास्थ्य संयोजक के पास आस -पास के गाँव की गभ्रवती महिलाएं काफी बड़ी मात्रा में पहुंचती है।






















