महासमुंद

मौसम ने बदली करवट गरज चमक के साथ हो सकती है बारीश

महांसमुद (काकाखबरीलाल).मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार रात जिले के अनेक हिस्सों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ी। वहीं सोमवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं छीटे पड़ने के बाद आसमान साफ हो गया। दिन के तापमान में गिरावट के साथ पूरे दिन शीतल हवा के झोंके चलते रहे। शाम होते-होते हवाओें की गति तेज होती चली गई। माैसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा पूर्वी विदर्भ के ऊपर में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। सुपर साइक्लोनिक स्टॉर्म अम्फान सुबह 11:30 बजे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह पारादीप से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में 770 किमी, दीघा से दक्षिण- दक्षिण पश्चिम दिशा में 920 किमी और खेपूपारा (बांग्लादेश) से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में 1040 किमी दूरी पर स्थित है। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को महासमुंद सहित प्रदेश के अनेक जिलों में एक- दो स्थानों पर रात में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने व छीटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!