रायपुर

ग्रेजुएशन फर्स्ट व सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन मिल सकता है… अतिम वर्ष के छात्रों को बोनस अंक देने की चर्चा जोरों पर

रायपुर (काकाखबरीलाल). ग्रेजुएशन फर्स्ट व सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन मिल सकता है। यानी वे बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में जा सकते हैं। इसी तरह अंतिम वर्ष के छात्रों को बोनस अंक देने की भी चर्चा है। स्कूलों की तर्ज पर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की परीक्षाओं में जनरल प्रमोशन का फार्मूला अपनाया जा सकता है। इस पर मंथन जारी है। जल्द ही इस संदर्भ में गाइडइलाइन जारी होगी। दूसरी ओर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी जनरल प्रमोशन की मांग उठायी है। कुछ दिन पहले जनरल प्रमोशन का मामला राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भी पहुंचा। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर जनरल प्रमोशन और बोनस अंक देने की मांग की थी। इसी कड़ी में सोमवार को फिर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव भावेश शुक्ला और जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने रविवि के कुलपति डॉ. केएल.वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि रविवि ही नहीं राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में भी जनरल प्रमोशन के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। कोरोना वायरस व लॉकडाउन की वजह से जो परिस्थिति बनी है उसमें परीक्षा का आयोजन मुश्किल है। यह विवि के अफसर भी जानते हैं। छात्रों की परेशानी को समझते हुए फर्स्ट व सेकेंड ईयर में जनरल प्रमाेशन और अंतिम वर्ष के छात्रों को बोनस अंक दिया जाए। गौरतलब है कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर ने कुछ दिन पहले छात्रों को जनरल प्रमोशन और बोनस अंक देने का निर्णय लिया। इसके बाद से राज्य के दूसरे विवि में भी जनरल प्रमोशन को लेकर मंथन चल रहा है। कोरोना वायरस व लॉकडाउन की वजह से कॉलेजों में परीक्षाएं स्थगित है। यह परीक्षा कब से दोबारा शुरू होगी? परीक्षा का माध्यम क्या होगा? प्रवेश की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। कुछ इसी तरह के बिंदुओं पर उच्च शिक्षा में मंथन जारी है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गई थी। इस कमेटी में तीन विवि के कुलपतियों के अलावा एक कुलसचिव और उच्च शिक्षा विभाग के एक अफसर शामिल थे। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा को कुछ दिन पहले दी। सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट को लेकर मंथन जारी है। संभावना है कि परीक्षा और प्रवेश को लेकर जल्द ही निर्देश जारी होंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!