बागबाहरा
बागबाहरा :खैराडेरा चौक में सट्टा पट्टी लिखते युवक धरा गया

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक08/02/2022को मुखबिर से सूचना मिला कि खैराडेरा चौक में जागेश्वर पुरोहित अपने पान दुकान में लोगो को रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान खैराडेरा चौक पहुंचे जहां जागेश्वर पुरोहित अपने पान दुकान में को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना जागेश्वर पुरोहित पिता भावेश पुरोहित उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 04 थाना पारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। जिसके के कब्जे से 01. एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ ,02. एक नग डाट पेन ,03. नगदी रकम 1340 रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























