बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा हर बीमारी का भरोसेमंद इलाज, आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क सुविधा उपलब्ध

बसना (महासमुंद)। अंचल के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 6) बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘मेडिसिन विभाग’ के अंतर्गत सभी प्रकार की बीमारियों का विश्वसनीय और अत्याधुनिक इलाज शुरू हो चुका है। अस्पताल में चौबीसों घंटे (24/7) अनुभवी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वरिष्ठ एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श देने के लिए देश के जाने-माने विशेषज्ञ चौबीसों घंटे तैनात हैं:
डॉ. मीरा डी.एल. (MD, मेडिसिन): जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में 35 से अधिक वर्षों का विशाल अनुभव प्राप्त है।
डॉ. रुद्र गायकवाड़ (MD, मेडिसिन): जो आधुनिक और सटीक जांच प्रणाली के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
इन गंभीर बीमारियों का हो रहा है सफल इलाज
अस्पताल के मेडिसिन विभाग में शुगर (डायबिटीज), ब्लड प्रेशर, थायराइड, हार्मोन संबंधी समस्याएं, पेट एवं लीवर की बीमारियां, सांस एवं छाती से जुड़ी तकलीफें, किडनी व पेशाब संबंधी रोग, हार्ट अटैक, लकवा (पैरालिसिस), सिकलिन, पीलिया, बेहोशी, अपच और शारीरिक कमजोरी जैसी बीमारियों के लिए ‘सटीक जांच और सही इलाज’ की सुविधा उपलब्ध है।
निःशुल्क डायलिसिस और आयुष्मान कार्ड की सुविधा
मरीजों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क इलाज का लाभ भी पात्र परिवारों को दिया जा रहा है।
परामर्श एवं अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें:
मरीज अपनी सुविधानुसार नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके एडवांस अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 8461811000, 7773086100
पता: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.





























