छत्तीसगढ़

बागबाहरा: गरम तेल फेंका मामला दर्ज

बागबाहरा. आरक्षी केद्र में खिलेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 03 थाना पारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है ,कक्षा 08वी तक पढा लिखा है ,केबल नेटवर्क का काम करता है। दिनांक 24/10/2023 को रात्रि करीबन 10.15 बजे स्टेट बैंक के सामने जलेबी लेने के लिए गया था जलेबी बेचने वाले को कहा कि गरम ताजा जलेबी देना उस समय उसके ठेला के पीछे कुछ लोग बैठे थे उनको सामने आधा किलो गरम जलेबी तौल कर दिया फिर पीछे से लाकर एक पाव जलेबी लाकर दिया तब गरम ताजा गरम जलेबी चाहिये पीछे से लाकर क्यो दे रहे हो बोला तो जलेबी वाला ने आपको जलेबी से मतलब है लेना है तो इसी बात को लेकर वाद विवाद कर अश्लील गाली गलौच करने लगा मना करने पर उसने मारने की धमकी देते हुये कड़ाही में रखे गरम तेल को ऊपर फेंक दिया जिससे बांये हाथ भुजा ,बांये तरफ पेंट एवं दाहिने हाथ की कलाई के पास गरम तेल से जल गया है। घटना को वहां मौजूद केशचंद देवांगन देखे सुने है। जलेबी वाले का नाम पता किया तो पता चला कि बंसल बुक डिपो वाले के मकान गणेशपारा बागबाहरा में किराये में रहता है तथा उसका नाम प्रमोद  पिता श्याम लाल सुतार निवासी  बिर्दावास ,बिरामी थाना डांगियावास जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला बताया। पुलिस ने  294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!