मोहनलाल के नाम पर 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली का नामकरण जताया आभार

विगत दिनों अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली की आवश्यक बैठक भोथलडीह में रखी गयी। जिसमे परिक्षेत्रीय चुनाव से सम्बंधित चर्चा की गई। चर्चा में विगत दिनों परिक्षेत्र के चुनाव की तिथि तय की गई थी जिसके तहत चारभांठा, बटकी, पडक़ीपाली और चट्टीगिरोला परिक्षेत्र के कार्यकारिणी का गठन 14 और 15 मार्च को किया गया था। लेकिन उक्त परिक्षेत्रों के गठन पश्चात ज्ञात हुआ कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अत: इस भूल के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली खेद व्यक्त करते हुए 14 और 15 मार्च को चारों परिक्षेत्र के पुनर्गठन को किया गया तथा आगामी आठ परिक्षेत्रों के पुनर्गठन को स्थगित किया जाता है।
किंतु निर्धारित समय पर होने वाले परिक्षेत्रीय बैठक यथावत रहेंगे। बैठक में छतीसगढ़ शासन द्वारा 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली जिला महासमुन्द का नामकरण स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी के नाम पर किये जाने पर अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार प्रकट किये।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष खेमराज पटेल, अंचल प्रभारी विश्वनाथ नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहरू पटेल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, परिक्षेत्र अध्यक्ष ताराचंद नायक, श्यामलाल पटेल हेतराम नायक परिक्षेत्रीय सचिव तुलाराम चौधरी, विजय पटेल तथा बालमुकुंद नायक, श्यामलाल नायक व कलपराम् चौधरी आदि सामाजिकजन उपस्थित रहे।

























