महासमुंद: हाथ मुक्का एवं चाबी गुच्छा से मारपीट

महासमुंद. आरक्षी केद्र में विजय कुमार चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 18 कुर्मी पारा महासमुन्द का निवासी है, बीए तक पढाई किया है, खेती किसानी का काम करता है दिनांक 10.10.23 को 05.30 बजे स्वयं और दोस्त मोहक चन्द्राकर, गोविन्दा चन्द्राकर तीनो एक साथ रंग मंच कुर्मी पारा वार्ड न0 18 महासमुन्द के सामने बैठे थे आपस मे बात चीत कर रहे थे उसी समय मोहल्ले का होमेश कौशिक उर्फ टील्लू आया और तीनो को बेवजह गंदी गंदी गाली देने लगा एवं पत्नि की बारे मे उटला सीधा बात कर रहा था तो गाली देने से एवं पत्नि के बारे मे उटला सीधा बोलने को मना किया तो गला पकड कर हाथ मुक्का एवं चाबी गुच्छा से सिर के बाये तरफ मार दिया जिससे बाये कान के उपर सिर में चोट आया है तथा बाये तरफ गाल में भी दर्द है। दर्द से वही पर बैठ गया, होमेश कौशिक तुझे जान से मार डालूगां कहकर धमकी दिया। घटना को मोहक चन्द्राकर, गोविन्दा चन्द्राकर देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


















