सरायपाली

सरायपाली : खुड़खुड़िया नामक जुआ खेल रहे युवक धरे गए

सरायपाली पुलिस को 05 सितम्बर 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि मीनाबाजार पतेरापाली में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया नामक जुआ खेल रहे हैं पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान मीनाबाजार पतेरापाली पहुंचकर रेड कार्यवाही कर दो व्यक्ति को खुड़खुड़िया नामक जुआ खिलाते पकड़ा गया ।जिनका नाम पता पूछने पर आरोपी 1. कंदरपो मेहेर उम्र 27 वर्ष साकिन जोगीडीपा थाना पटनागढ जिला बलांगीर उड़िसा 2. सुग्रेसन नहक उम्र 40 वर्ष साकिन चुड़ापाली थाना व जिला बलांगीर उड़िसा का रहने वाला बताया जिनके संयुक्त कब्जे से एक नग प्लास्टिक का नंबर लिखा फड़, 02 नग गोटी ,एक प्लास्टिक का डिब्बा एवं नगदी रकम 2190 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!