छत्तीसगढ़

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की रद्द

रायपुर (काकाखबरीलाल). आज कुलपति की अध्यक्षता में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन के संबंध में केन्द्राध्यक्षों/ प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विभिन्न विषयों के लगभग 20-केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य ऑनलाईन लिंक के माध्यम से सम्मिलित हुए। कुलपति के द्वारा सभी केन्द्राध्यक्षों को कोविड-महामारी के लिए दिये गये, दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित करने निर्देश दिये गये। इन्होने सभी केन्द्राध्यक्षों की समस्या को सुनते हुए शीघ्र समस्या के निदान के बारे में आश्वासन दिया। अधिकतर प्राचार्यों ने प्रथम सेमेस्टर के लिए जारी किये गये समय-सारणी को परिवर्तीत करते हुए छात्रों को और अधिक समय दिये जाने का अनुरोध किया। जिस पर कुलपति ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रथम सेमेसटर के परीक्षा को आगामी आदेश तकके लिए स्थगित करने निर्देश दिये है। प्रथम सेमेस्टर की समय-सारणी शीघ्र जारी की जायेगी।
इसके अतिरिक्त छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं का पक्ष भी महाविद्यालय के केन्द्राध्यक्षों/ प्राचार्य द्वारा माननीय कुलपति जी द्वारा समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका माननीय कुलपति जी द्वारा समस्याओं की प्रकृति के अनुरूप निराकरण किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!