बीजापुर

आरक्षक बन बैठा साथियों के जान का दुश्मन, दो साथी को मारी गोली, मौके पर मौत

बीजापुर। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक आरक्षक ने अपने दो साथी आरक्षकों कों गोलियों से भून दिया है। दोनों कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना नैमेड़ थाऩा क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है, वहीं आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक का उन दोनों आरक्षकों से लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी विवाद की वजह से कांस्टेबल ने अपने दो साथियों को गोलियों से छलनी कर दिया। ये पूरी वारदात उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया।

घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है। इधर पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरक्षक से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!