पिथौरा

आटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा रामायण पाठ का हुआ आयोजन

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@पिथौरा नगर। आटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में बस स्टैण्ड में आयोजित रामायण पाठ का शुभारंभ बतौर अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी प्रेस क्लब अध्यक्ष रजिंदर खनुजा पुर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पप्पू सलूजा पूरन सिंह बरिहा गुरु जी ने पूजा अर्चना कर सोन चिरैया मंडली को शाल श्री फल भेटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे अतिथि की आसंदी से स्वप्निल तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित आटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ व नागरिकों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुवे कहा की पिथौरा को धार्मिक आयोजनों की नगरी कहा जाता है आटो पार्ट्स एवं मिस्त्री संघ द्वारा भी प्रतिवर्ष ऐसे धार्मिक आयोजन होते आ रहे है जिसके लिए आयोजक समिति बधाई के पात्र है पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पप्पू सलूजा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे विश्वकर्मा जयंती कि बधाई देते हुवे कहा कि आटोपार्ट्स व मिस्त्रीयो के लिए आज का दिन बहुत ख़ास होता है आप सब मिलकर हर वर्ष यह जो धार्मिक आयोजन कराते है निश्चित तौर पर इससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित होता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप सेऑटो पार्ट्स संघ एवम् मिस्त्री संघ पिथौरा के प्रिंस सलूजा ,शैलू अग्रवाल . राजेश चौधरी मुकेश सिन्हा,अरूण कुमार,दीपक जोशी,गार्गी पटेल, राजेश ऐरन,धीरज उपाध्याय , शर्मा शाकप, पपली, राजेश चौधरी, मनोहर एवम अन्य सदस्य सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!