छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

कोड़ागांव जिले में ट्रैक्टर पलाटने से एक किसान की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि, किसान खेत में काम कर रहे थे,उसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। तभी ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास करते वक्त अचानक ट्रैक्टर पलट गया । किसान ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई । मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 36 वर्षिया बसंत लाल मरकाम है। वह ग्राम आवरा भाटा का निवासी था। रविवार को बसंत लाल अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था तभी ट्रैक्टर कीचड़़ में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास करते वक्त अचानक ट्रैक्टर पलट गया। किसान ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। ग्रामिणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों ने बसंत लाल को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!