
सरायपाली।विकास मुख्यालय से कुछ ही दुरी पर स्थित ग्राम जम्हारी की मार्ग काफी जर्जर हो चुका है, जगह जगह पर गडढे बन चुका है जिससे रास्ते पर चलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, बारीश होने के बाद रोड पर फिसलन होती है बाईक चलाने वालो को डबल सवारी बिठा के ले जाने में काफी मशक्कत करना पड़ता है. रात के समय में आने जाने पर काफी होती है. खासकर मुधा व जम्हारी के आस पास काफी सड़क बदहाली की भेंट चढ़ चुका है. यह मार्ग काफी ब्यस्तम मार्ग में से है, इस मार्ग पर सुबह से रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है.

इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है
जम्हारी से सरायपाली मार्ग पर बारी संख्या में लोग आना जाना करते हैं, व छोटे बड़े वाहनों का आना जाना रहता है लेकिन सड़क की बदहाली को लेकर लोग काफी आक्रोश में है . बारीश के पहले गडढे पर मुरम डाला गया था लेकिन बारीश के कारण मुरम कीचड़ में तब्दील हो चुका है. जिम्मेदार ब्यक्ति सड़क की ब्यवस्था सुधारने में अपनी हाथ खड़े कर लेते हैं.
छत्तरसिंग पटेल की रिपोर्ट






























