कवर्धा

डंपर की चपेट में आने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत

कवर्धा (काकाखबरीलाल) . जिले के सहसपुर लोहारा के शांति नगर के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। बता दें कि सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि शांति नगर के पास कवर्धा से लोहारा की तरफ से आ रही डंपर और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की पहचान भारत पटेल ग्राम बानो के रूप में हुई है। वहीं दो युवकों की शिनाख्ति नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!