छत्तीसगढ़

खड़ी कार के चारों पहिया ले उडे़ चोर

भिलाई में इन दिनों लोहा चोरों का आतंक छाया हुआ है। ये लोग लोगों के घरों के बाहर खड़ी कार के पहिए तक चोरी करके ले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जामुल थाना अंतर्गत आया है। यहां घर के बाहर खड़ी कार के चारों पहिया कोई चोरी करके ले गया।

जानकारी के मुताबिक ढांचा भवन कुरुद तालाब के बगल से अक्षरधाम कालोनी स्थित है। यहां रहने वाली भरत सिन्हा ने अपनी कार सीजी CG07 CH6675 को देर रात अपने घर के ठीक बगल स्थित खाली प्लॉट में खड़ा किया था। उसने सुबह उठकर देखा कि उसकी कार के चारों पहिए गायब है। कोई अज्ञात व्यक्ति आया कार को जैक से उठाया और पहिया खोलकर अपनी गाड़ी में रखकर ले गया। इसके बाद चोरों ने पत्थर के सहारे कार को खड़ा कर जैक भी ले गए। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना रात 12 बजे से 3 बजे के बीच की है। पुलिस इस दौरान के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!