छत्तीसगढ़

बसना: स्कूल के बच्चे मध्यान्ह भोजन करने के बाद बांध में थाली धोने और पानी पीने को मजबूर

बसना ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम बिलखंड में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला में पिछले कई महीनों से पेयजल की उपलब्धता नहीं है। स्कूल के बच्चे मध्यान्ह भोजन करने के बाद पास में स्थित बांध में थाली धोने और पानी पीने जाते हैं। यहां जान जोखिम में डालकर बच्चे बांध के नीचे उतरते हैं, वही का पानी पीते हैं, हाथ और बर्तन धोते हैं। ऐसे हालातों के बाद भी न तो शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि।

पंचायत में पेयजल व्यवस्था के लिए धनराशि भी आती है लेकिन स्कूल में पेयजल की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है, यह बड़ा सवाल है। लंबे समय से इस तरह की अव्यवस्था होने के बाद भी किसी का ध्यान ना, बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही कैसे की जा रही है, इस तरह के सवाल पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन हैं, उन्होंने कहा है कि तत्काल मामले में संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!