सरायपाली
सरायपाली : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट

सरायपाली. कन्हैया लाल हन्सा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम इच्छावपुर में रहता है । खेती किसानी व कोटवारी का काम करता है कि दिनांक 23 अगस्त के दोपहर 12.00 बजे वह अपने घर पर था कि उसी समय उनके बडा लडका सागरचंद हन्सा मुझे दुसरी पत्नि बनाकर क्यों लाये हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था तभी उनके
मझला पुत्र ताराचंद ने बडे पुत्र सागरचंद को क्यों गाली गलौच कर रहा है मना करने कि बात पर से मझले पुत्र ताराचंद को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं चप्पल से पीठ एवं सिर के पीछे मारपीट कर चोट पहुंचाया तब सुरेश नायक,रामप्रसाद और सुभाष बंछोर देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





























