महासुमंद

महासमुंद: तू ज्यादा हिरो बन रहा है कहकर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट का मामला सामने आया है। केशव निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भलेसर वार्ड नं 09 का रहने वाला है कक्षा 04थीं तक की पढाई किया है रोजी मजदूरी का काम करता है  दिनांक 22.06.25 को  स्वंय  और गांव दोस्तू पूरन निर्मलकर अपने मोटर सायकल से सब्जी खरीदने के लिये महासमुंद आये थे सब्जी  खरीदकर घर ग्राम भलेसर जा रहे थे कि शाम करीब 05/30 बजे भलेसर रोड एचपी पेट्रोल पंप के पास पहूंचकर होटल में नास्ता  करने के लिये रूके थे उसी समय महासमुंद का रहने वाला तिरथ अपने दोस्तों  के साथ पहले से ही मौजूद थे वे सभी लोग वहां बैठकर आपस शराब पी रहे थे जिसे देखा तो तिरथ व उसके अन्य साथी आवेश में आकर हमें आंख दिखाता है कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मुझे हाथ, मुक्कां एवं बेल्ट से मारपीट करने लगा उसी समय  गांव का रहने वाला कुलेश्वर कुर्रे आया तो उसे भी तू ज्यादा हिरो बन रहा है कहकर बेवजह  अश्ली्ल गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट किये हैं मारपीट करने से दाहिने हाथ एवं चेहरा तथा पीठ में एवं कुलेश्वकर के बायें आंख, पीठ, सिर, गर्दन में चोंट लगी है घटना को साथ पूरन निर्मलकर एवं रेखलाल कुर्रे एवं आसपास के लोग देखे सुने हैं  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!