सरायपाली

सरायपाली: प्लैसमेंट कैंप का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली में कम्प्यूटर विभाग द्वारा प्लैसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दिखाई। यह कैंप एसबीआई लाइफ के ब्रांच हेड ज्योति शंकर पाणिग्राही और लोकनाथ पटेल (मैनेजर) के द्वारा लिया गया। डेवलेपमेंट मैनेजर हेतु आदित्य ग्वाल का ऑन कैंपस चयन कर नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन. के. भोई, विभागाध्यक्ष सपनदास, डॉ पी सी सतपथी, शंभु प्रसाद पटनायक, विजय प्रधान एवं गोवर्धन यादव उपस्थित थे। चयनित उम्मीदवारों को संचालक सुभाषचंद्र साहू, कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र साहू द्वारा शुभकामनाएँ दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!