सरायपाली

सरायपाली : ताश क्यो नहीं खेला कहकर डंडे से पिटाई

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सुकदेव भाठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम केन्दुवा में रहता है । रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 18/02/2023 के रात को गांव में भागवत पुराण का कार्यक्रम हो रहा था। जिसको देखकर करीबन 09-10 बजे घर वापस आ रहा था । तभी रास्ते में सुदर्शन उर्फ पटवारी श्रीवास मिला और बोला कि चल ताश खेलते है तो वह खेलने से मना किया तो सुदर्शन द्वारा क्यो नहीं खेलेगा बोलकर दो झापड मार दिया तब वह चुपचाप अपने घर आ गया और सो गया। दिनांक 19/02/2023 के सुबह 08:00 बजे करीब सुदर्शन उर्फ पटवारी श्रीवास, कैलाश श्रीवास, योगेश श्रीवास व नीरज श्रीवास घर के सामने गली में आकर बुलाये और बोले कि रात को ताश क्यो नहीं खेला तब वह सुदर्शन उर्फ पटवारी श्रीवास को बोला कि तु मेरे को क्यो मारा तब योगेश श्रीवास द्वारा अपने पास रखे बांस का डंडा से एवं अन्य आरोपियो द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये है। जिससे बांये हाथ में चोट लगा है एवं दर्द हो रहा है। मारपीट करते समय मीनाक्षी बाई, महंती व बुटू देखे सुने व बीच बचाव किये है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!