सरायपाली
सरायपाली: Lic आफिस में बीमा सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

सरायपाली। ब्लॉक अंतर्गत शहर स्थित भारतीय जीवन बीमा आफिस में 9 मार्च को बीमा सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला बीमा सखियों को सम्मानित किया। साथ ही एबीएम अनुपम एक्का द्वारा मृत्यु दावा व नया बीमा से संबंधित जरूरी सुझाव प्रदान किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला बीमा सखी विकास अधिकारी शाखा प्रबंधक टी रविन्द्र कुमार उपस्थित थे।
AD#1



























