सरायपाली : शादी कार्ड देकर आ रहे ससूर दामाद की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). थाना अंतर्गत ग्राम बैतारी में मोड़ के पास
सड़क हादसे में मौके पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। ग्राम पठियापाली निवासी हाराधन नाग अपने दामाद कुलधर सिदार के
साथ पुत्र की शादी का निमंत्रण बांटने रिश्तेदार के यहाँ मांजरमाटी गए थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। थाना से मिली जानकारी अनुसार चैनसिंग नाग पिता हाराधन नाग उम्र 37 वर्ष निवासी ग्रा पठियापाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दोनों ससुर दामाद एक साथ अपने घर से सुबह बजे मोटर सायकल से निकले थे, मांजरमाटी से निमंत्रण कार्ड देकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान करीब 3 बजे दोपहर ग्राम बैतारी एनएच 53 पर मोड़ के पास रायपुर की ओर से आ रहे स्कार्पियो क्र. सौजी बी 5922 के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया हादसे के बाद दोनों को एम्बुलेंस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हराधन नाग व कुलधर को मृत घोषित कर दिया गया उक्त मामले पर पुलिस ने वाहन चालक विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध काय कर विवेचना में लिया है।


























