सरायपाली प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

सरायपाली (काकाखबरीलाल).कोविड-19 के संक्रमण को रोकने शासन प्रशासन द्वारा लोक कल्याण में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं l लॉक डाउन के अनलॉक 1 में जिला प्रशासन द्वारा सप्ताह में 6 दिन सुबह 7 से शाम 7 व्यापार क्रय विक्रय में पर नियम का पालन करते हुए छूट प्रदान की है l जिसके साथ शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अनावश्यक बाहर घूमने और घर एवं दुकानों के बाहर बैठने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है l प्रशासन द्वारा तय नियमों का गंभीरता से पालन कराने आज बुधवार शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर जी के मार्गदर्शन में सरायपाली एसडीएम श्री कुणाल दुदावत (आईएएस), एसडीओपी श्री विकास कुमार पाटले, तहसीलदार युवराज कुर्रे, सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी, सीएमओ श्री केएस नायक सहित पुलिस जवानों ने स्थानीय जयस्तंभ चौक से बस स्टैंड तक फ्लैग मार्च किया l इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे कुछ लोगों सहित फेस मास्क नहीं पहनने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 75 लोगों से ₹7500 का चालान नगर प्रशासन की टीम ने वसूला l प्रशासन के फ्लैग मार्च के दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं फेस मास्क लगाकर सुबह घरों से निकलने व नगर के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आने वाले खरीददारों से भी प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ व सुरक्षित रहने की अपील की गई है l





























