महासमुंद

तुमगांव : बाईक की ठोकर से युवक को लगी चोट

तुमगांव( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दिलीप बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चिलपावंड थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 23.01.2023 को वह भतीजा शंकर बंजारे भाई हीरासिंह दामाद गैतराम निराला के साथ ग्राम तेलासी रिश्तेदारी में गये थे वापस आते समय वह तथा उनके भतीजा एवं मोटरसायकल में थे एवं उनके मोटरसायकल को दामाद गैतराम चला रहा था भाई हीरासिंह पीछे बैठा था । वह लोग आगे थे सिरपुर के आगे फुसेराडीह से करीबन 01 किमी. पूर्व सामने से आ रही मोटरसायकल क्रमांक CG04 MY 4983 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। वह अपने मोटरसायकल में कुछ दूर आगे चले गये थे पीछे उनके दामाद लोगों का मोटरसायकल नहीं आते देख वापस आकर देखे तो दामाद व भाई अस्पताल वाले वाहन से पटेवा लेकर चले गये थे तथा उनके मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GW 4362 तथा मो.सायकल क्रमांक CG 04 MY 4983 दोनों क्षतिग्रस्त हालतमें पडा था। वाहन मो0सा0 क्रं. CG 04 MY 4983 के चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से भाई एवं दामाद को काफी चोट लगा है जिसे पतई माता अस्पताल पटेवा में ईलाज हेतु भर्ती किये हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!