बसना

बसना :हमारी दिवाल को क्यों तोड रहे हो कहकर टंगिया से सिर पर हमला

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में प्रेमप्रकाश बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बडेसाजापाली का निवासी है पुणे में साफ्टवेयर इंजीनीयर का काम करता है । करीबन तीन साल से वह अपने गांव में रहकर आनलाईन काम करता है । दिनांक 26.12.22 को 12.30 बजे अपने पैतृक मकान के पीछे बाडी में बने दिवाल को रास्ता खोलने के लिए तोड रहा था उसी समय पडोस के 1. ईश्वर भारद्वाज पिता गोसाई राम भारद्वाज 2. गोसाई राम भारद्वाज पिता गणेश राम भारद्वाज 3. प्रफुल्ल भारद्वाज पिता ईश्वर भारद्वाज 4. स्नेहिल भारद्वाज पिता ईश्वर भारद्वाज गाली गलौच करते उनके पास आये और हमारी दिवाल को क्यों तोड रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे वह जान बचाकर वहां से अपने बाडी तरफ भागने लगा तब चारो दौडाकर उनको पकड लिये और हांथ मुक्का एवं डंडा से तथा ईश्वर भारद्वाज अपने हांथ मे रखे टंगिया से उनके सिर में मारकर चोंट पहुंचाया । मारपीट करते देखकर उनकी पत्नी अनिता एवं उनकी मां नोनी बाई बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी अश्लील गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये हैं । मारपीट करने से सिर में , दोनो हांथ मे , पैर में तथा उनके मां के हांथ एवं बदन में एवं पत्नी के पीठ, कमर एवं जांघ में चोंटे आई है । पुलिस ने 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!