महासमुंदसांकरा

साँकरा पुलिस की कार्यवाही : 1 लाख कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

 

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। दिनाँक 23/ 06 /2021 को साँकरा थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज व हमराह स्टाफ के साँकरा रोड़ में, परसवानी चौक पर ओवर ब्रीज के नीचे ,उड़ीसा तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी,कि चेकिंग दरम्यान पिपरोद रोड तरफ से एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल एक्टिवा क्र. CG10 NA 1571 में 02 व्यक्ति सवार होकर आए, जिसे ईशारा करके रोका गया,चालक का नाम पता पूछने परअपना नाम (1) अरुण कुमार पिता रामप्रसाद बोले उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नं 36 पंजाबी गुरुद्वारा ,दयालबंद चौक सिटी कोतवाली बिलासपुर(2) गेंदराम पिता संतराम गड़ेवाल उम्र 60 वर्ष साकिन दुर्गा चौक सिटी कोतवाली बिलासपुर (छ ग) का रहना बताये तथा उनके पीठ पर लदे पिट्ठू बेग की तलाशी लेने पर 02 बेग में 5-5 पैकेट में 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,00,000 रुपये का पाया गया, नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित कर ना पाए जाने से थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 99/2021 धारा 20(B) NDPS ACT कायम कर विधिवत 10 kg गांजा कीमती करीबन 1,00,000 रुपये व एक पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल एक्टिवा स्कूटी कीमती 25,000 रुपये,व एक पुरानी इस्तेमाली की पेड मोबाईल 1000 रुपये का जुमला कीमती ₹1,26,000 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक- सूर्यकांत भारद्वाज,आरक्षक- वीरेंद्र साहू, रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, राजेश प्रधान, गौरव नवरंगे का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!