जोगी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं,कुमार फिरोज ने विधान सभा चुनाव लड़ने की मनसा जाहिर की।

रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
रायपुर – काका ख़बरीलाल रायपुर प्रमुख से ख़ास बातचित करते हुए कुमार फिरोज ग्राम – सिवनी चाँम्पा विधानसभा क्षेत्र – शक्ति ,जिला जांजगीर चाँपा (छ.ग.) ने आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक पद हेतु चुनाव लड़ने की मनसा जताया, कुमार फिरोज एक किसान के बेटा,किसान के हितवा ,समाज में पकड़ के साथ साथ समाज सेवा से राजनीति तक एक नई सोच युवा सोच रखने वाला जांजगीर चाँम्पा से रायपुर तक राजनीति में सक्रिय शक्ति विधासभा को आदर्श जिला बनाने की बात किसानों की हक की बात रखने वाले युवा नेता है कुमार फ़िरोज शक्ति विधासभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मनसा बना लिया है। कुमार फ़िरोज किसान अन्य पिछड़े वर्ग के युवा नेता भी माने जाते हैं।
कुमार फिरोज ये भी कहा कि देश अब बदल रहा हैं अब इस देश को युवाओ की जरूरत हैं इस देश का विकास अब हम जैसे नई सोच युवा सोच रखने वाले ही कर सकते 60 ,70 साल के नेता अपने आपको युवा मानते है जो मुग़लते में रहते है,कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली में खाने वाले नेता हैं।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस अपना दम दिखा रहे वही निर्दलीय चुनाव लड़ने की मनसा जाहिर कर कुमार फिरोज ने शक्ति विधानसभा में खलबली मचा दिया। उनके इस कारनामे से जोगी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं । कुमार फिरोज जोगी कांग्रेस के कट्टर कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।



























