नौकरी-विज्ञापन

नौकरी :KVS में 13404 पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुल 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा।
सरकारी नौकरी:केंद्रीय विद्यालय संगठन में 13,404 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 26 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

2 घंटे पहले

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुल 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा।

खास तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख : 5 दिसंबर 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 26 दिसंबर 2022

वैकेंसी डिटेल्स

असिस्टेंट कमिशनर 52
प्रिंसिपल 239
वाइस प्रिंसिपल 203
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) 1409
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 3176
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) 6414
पीआरटी (संगीत) 303
लाइब्रेरियन 355
वित्त अधिकारी 6
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) 2
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) 156
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) 322
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) 702
हिन्दी ट्रांसलेटर 11
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II 54
आयु सीमा

पीजीटी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

केवी प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

अप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपये

एससी, एसटी और दिव्यांग : कोई शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

1.उम्मीदवार केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाएं।

2. केवीएस टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके तहत फोटोग्राफ, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

4. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!