पिथौरा

ग्राम खुटेरी बना अयोध्या धाम साध्वी श्री राधिका किशोरी के राम कथा से भक्त ले रहे हैं प्रेरणा

 

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत, ग्राम पंचायत खुटेरी में श्री राम कथा ज्ञान महोत्सव प्रारंभ है, कथा वाचिका के रूप में साध्वी श्री राधिका किशोरी अयोध्या धाम से पधारकर ,भगवान श्री राम की कथा लगातार सुनाई जा रही है ,यह कथा संगीतमय कथा है, भजनों के माध्यम से भगवान श्री राम के गीत को प्रस्तुत की जा रही है, ग्रामवासी भक्ति में डूबे हुए हैं भगवान श्री राम का नाम लेने से ही जीवन तर जाता है, जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाए ,तो वह कभी भी दुखी नहीं होगा पंडाल में भगवान श्री राम की मूर्ति के साथ-साथ ,रामायण में घटित घटनाओं का भी मूर्ति के रूप में चित्रण किया गया है ,सीता हरण राम रावण वध वनवास गमन राम की कुटिया आदि की मूर्ति स्थापित कर, लोगों को आकर्षित कर रही है, सैकड़ो की संख्या में आसपास के गांव के लोग कथा को सुनने पहुंच रहे हैं, संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं कौशल्या भंडारा में भोजन की व्यवस्था रहती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!