छत्तीसगढ़
गांव में पोते की बारात निकलने वाले दिन ही दादा ने लगाई…

बालोद जिले के खैरवाही गांव में पोते की बारात निकलने वाले दिन ही दादा ने फांसी लगा ली। शादी की खुशिया मातम में बदल गई। घर वाले हल्दी की रस्म के बाद बारात निकालने की तैयारी कर रहे थे। सब तैयारी करने में लगे थे की उसी दौरान दादा ने इस वारदात को अंजाम दिया। पोते की बारात जाने से पहले दादा 70 साल के चैतराम ने घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालो के सूचना के बाद मौके पर पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के खैरवाही गांव का है।
AD#1






















