पिथौरा
पिथौरा:पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से दो लोगों की मौत


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में युवराज निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कौहाकुडा में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 26.06.24 को भतीजा ईश्वर निषाद एवं सुमन यादव दोनों मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DD 2736 में व्यक्तिगत काम से पिथौरा गये थे पिथौरा से घर ग्राम कौहाकुडा वापस आ रहे थे कि करीब शाम 05 बजे रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा के पास कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर भतीजा ईश्वर निषाद के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भतीजा ईश्वर निषाद एवं मोटर सायकल में सवार सुमन यादव को सिर में आई चोटो के कारण मृत्यु हो गया है पुलिस ने304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1






























