बसना

बसना : सेलेरियो कार ठोकर से बाईक क्षतिग्रस्त

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चैतराम जगत ने रिपोर्ट दर्जकराया कि वह ग्राम चिमरकेल का निवासी हैं । रोजी मजदूरी का काम करता हैं कि दिनांक 29/06/2023 के करीबन 15.00 बजे छोटा भाई डालिम जगत उम्र 35 साल मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GU 8528 में अपने दोस्त नरेन्द्र सिदार के साथ गांव से गढफुलझर डिजल लेने के लिए निकला था । मोटर सायकल को भाई डालिम जगत चला रहा था, गांव से निकलकर जैसे ही गढफुलझर तोषगांव रोड मे पहुंचा तभी तोषगांव की ओर से आ रही वाहन सेलेरियो कार क्रमांक CG 08 W 5319 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को बगल से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व डालिम जगत व नरेन्द्र सिदार को चोंट आई है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!