पिथौरा : कालेज के सामने से बाईक चोरी

पिथौरा. मयाराम निषाद ने पिथौरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डुमरपाली (बयां) थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का मूल निवासी है कक्षा आठवी तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 13 सितंबर को 10 बजे उनका लड़का सुनील निषाद ने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो. क्रमांक CG 06 GE 6609कलेज पिथौरा में शिक्षा अध्ययन करने आया था शासकीय महाविद्यालय परिसर पिथौरा में करीब 12 बजे मोटर सायकल को खडी कर लाक कर चाबी अपने पास रखकर कालेज अंदर गया था करीब 02.30 बजे लड़का निकला तब उक्त मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो. क्रमांक CG 06 GE 6609 कीमती करीबन 20000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था जिसकी सूचना उनके लड़के ने उन्हें दिया तब वह पिथौरा आया था आसपास पता किया पता नही चला पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























