

- ट्रक की जबरदस्त टक्कर से बाईक घटना स्थल पर ही जल गई ।
- पिथौरा से संतोष गुप्ता की रपट / राष्ट्रीय राजमार्ग 53 गत दिनों पूर्व दोपहर ट्रक चालक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर सवार सहित गाड़ी घसीट जाने से घटना स्थल पर ही जल गई । बाईक चालक सहित सवार गंभीर रूप से घायल । इलाज जारी ।
- मिली जानकारी के अनुसार 12 बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग 53 टेका पहलवान ढाबा के पास सेम दिशा में चल रहे बाईक ग्लैमर क्रमांक CG 07 / LB 2110 को ट्रक क्रमांक WB 29 / B 1444 के चालक नीरज यादव ने टक्कर मार दी जिससे बाईक चालक लाखागढ़ निवासी योगेश अग्रवाल पिता शिवदयाल 28 सवार विनोद बघेल पिता शिवनाथ बघेल 30 वर्ष ट्रक में फंस कुछ दूर बाइक सहित घसीटते रहे जिससे बाईक में आग लगने लगी और दोनो बाईक से अपने को अलग करते कूद गये थोड़ी ही देर में बाईक घटना स्थल पर जल गई । इस घटना को देख राहगीरों की सांस थम गई थी । घटना का कारण ट्रकों का ओभरटेक करना बताया जा रहा है । घटना में गंभीर रूप से बाईक सवारों को 108 के माध्यम स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका इलाज जारी है । बाइक सवार योगेश को पैर , हाथ , माथा व कंधे में गंभीर चोंटे आई है चालक का दाहने पैर चोंट से काफी गहरा जख्म के साथ फट गया जिसे 10 से 15 टांके लगे है साथ ही माथे में गंभीर चोंट से 5 टांके के साथ शरीर के अन्य हिस्से में भी गहरे जख्म है वही सवार विनोद को भी चोंटे आयीं है । आरोपी ट्रक चालक को वाहन सहित सांकरा थाना में पकड़े । पुलिस ने वाहन चालक पर पर 279 व 332 की धारा पंजी बद्ध की है । इन दिनों नगर में सड़क दुर्घटना की काफी घटनाएं घट रही है जिसका कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना है नगर प्रवेश में भी यात्री बसें तेज रफ्तार से चलाते बस स्टैंड पहुँचते जिससे कई घटनाएं घट चुकी है । नागरिकों ने नगर प्रवेश के दौरान तेज रफ्तार चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है ।
AD#1
























