
रामकुमार नायक,बसना(काकाखबरीलाल)।अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष,एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो चुका है
अघरिया समाज के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाज के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का चयन किया है।
आज जिले के बिदुर भवन बसना,अघरिया धाम पैता,भंवरपुर, सरायपाली,भोथलडीह, केंदुआ एवं पाटसेन्द्री के मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न हुआ, मतगणना के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए भुनेश्वर पटेल ने समीपस्थ प्रतिद्वंद्वी तेजराम नायक और गयाराम पटेल से,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गेसमोती पटेल ने बिहारीलाल पटेल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए द्वारिका पटेल ने घनश्याम नायक से बहुमत हासिल कर जीत दर्ज किया है।
सामाजिक बंधुओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
विदित हो कि केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव त्रिकोणीय था जिसमें तेजराम नायक , भुनेश्वर पटेल एवं गयाराम पटेल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे भुनेश्वर पटेल ने शानदार जीत दर्ज किया है।
























