पटेवा
पटेवा : बरभाठा के परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को दिनांक 31 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरभाठा का गजपाल राय अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, कि सूचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये अनुसार गजपाल राय के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गजपाल राय पिता रेखराम राय उम्र 31 वर्ष साकिन ग्राम बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1
























