कोंडागांवनौकरी-विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, यहां निकली है भर्ती

कोंडागांव(काकाखबरीलाल)। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) जारी विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड एवं नवनिर्मित एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय बेड़मा एवं चिचाड़ी में अध्यापन एवं कार्यालयीन कार्य हेतु शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदो पर अस्थाई नियुक्ति की जानी है।

जारी विज्ञापन के तहत गणित (03), विज्ञान (03), संगीत शिक्षक (01), शारीरिक शिक्षक (01) एवं गैर शिक्षकीय पदो में स्टॉफ नर्स (03), कम्प्युटर ऑपरेटर (03), परियोगशाला परिचालक (01) पदो पर अस्थाई नियुक्ति हेतु आवेदन 06 जुलाई 2020 को सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पंजीकृत डाक द्वारा अथवा स्वयं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा कोण्डागांव में जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!