सरायपाली

सरायपाली : पॉस्को एक्ट का फरार आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवम नाबालिक बालिकाओं पर हो रहे अपराध के आपराधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सरायपाली में दिनाक 14/12/21 को प्रार्थीया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 469/21 धारा 363 भा.द.वि.कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान थाना सरायपाली प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 18/09/2022 के जरिये ग्राम कोटवार से सुचना पाकर हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम भिखापाली रवाना हुए जहा पहुंचकर आरोपी के घर को चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर आरोपी से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम सहदेव टंडन पिता बाबूलाल टंडन उम्र 21 वर्ष साकिन भीखापाली थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया आरोपी सहदेव टंडन से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार संभोग करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 366,376,(2)( ढ) आईपीसी4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी गई आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में उप निरी अनिल पालेश्वर महिला प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता , आरक्षक अनंत गेड्रे महिला आरक्षक चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!