सरायपाली शहर में नालियों की साफ सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने मुहिम छेड़ी गयी

सरायपाली समाचार/काकाखबरीलाल. नगर पालिका सरायपाली द्वारा लगातार शहर में नालियों की साफ सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने मुहिम छेड़ी गयी है जिसकी निगरानी स्वयं पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल एवम नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना कर रहे हैं ।
नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में नालियों की सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप्प रही जिसके कारण बड़ी नालियों में दो से तीन फीट मलबा जम गया है जिस कारण गन्दे पानी की निकासी मुख्य समस्या बन गयी है ।

जिसको ध्यान में रखते हुए हमने मुख्य बड़ी नालियों की पूरी साफ सफाई की मुहिम छेड़ी है जिसकी शुरुआत वार्ड 08 से कर रहे हैं जहां पानी की निकासी नही होने के कारण मुख्य मार्ग में वर्षा ऋतु में जल भराव हो जाता है , अब जब नालियों की सफाई हो रही है दो से तीन फीट जमा हुआ मलबा निकल रहा है अभी तक लगभग 10 ट्रेक्टर मलवा निकाला जा चुका है और वार्ड और टाउन हॉल हॉल से लेकर इवांस स्कूल तक स्कूल तक मुख्य नाली को साफ किया जा चुका है हम इस क्रम को आगे भी जारी रख कर सभी वार्डों में पानी निकासी को सुनिश्चित करेंगे जो पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ी समस्या रही है ।
नगर पालिका के कर्मचारी दिन रात एक कर के रात एक कर काम रहे हैं सभी सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं जो पूरी लगन के साथ शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं जहां जेसीबी की जरूरत हो रही है वहां जेसीबी से हम सफाई करवा रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने बताया हमारा प्रयास है कि हम जो जन समस्याएं हैं उनका पूरी तरह निराकरण करें जिसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं बड़ी नालियों की सफाई होने से जो गंदे पानी की निकासी की समस्या रही है उसका निराकरण होगा और आमजन को इससे बहुत राहत मिलेगी।




























